डि. एस. ख्वाजा, जिला प्रतिनिधि, चंद्रपुर :- समाजिक संस्था समता संघर्ष फाउंडेशन, चंद्रपुर की ओर से समय समय पर जनहित में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। अपने सामाजिक कार्यो के लिए उक्त संस्था सदैव जिले में चर्चा में बनी रहती है। उसी कड़ी में विश्वरत्न डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की 132 वी जयंती के उपलक्ष्य में शालेय विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए उन्हें स्कूल उपयोगी साहित्य का वितरण तथा भोजनदान संस्था के माध्यम से किया गया। सर्वप्रथम संस्था के अध्यक्ष सुनील पाटिल के हाथों दीपप्रज्वलन किया गया उसके पश्चात डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया। उपस्थित समस्त मान्यवरों ने सामुहिक बौद्ध वंदना की। उसके पश्चात स्कूल विद्यार्थियों में स्कूल उपयोगी साहित्य तथा भोजनदान का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पत्रकार संजय कन्नमवार, समता संघर्ष फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष कुमार जुनमुलवार, महासचिव सौरव ढोंगड़े, शहर अध्यक्ष सैयद हाजी, शहर उपाध्यक्ष सुनील चव्हाण, शहर महासचिव बृजेशभाऊ तमगड़े, कार्यकारी अध्यक्ष सैयद मोबिन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अजय दुर्गे, सचिव नितिन गावंडे, जिला कोषाध्यक्ष बालू डांगे आदि ने अथक परिश्रम किया।

