डि. एस .ख्वाजा, जिला प्रतिनिधि, चंद्रपुर :- चंद्रपुर/- दिनांक 20 अप्रैल 2023 को अखिल महाराष्ट्र सफाई कर्मचारी संघटना के चंद्रपुर जिलाध्यक्ष मोहनीश पापा मलिक ने चंद्रपुर शहर महानगरपालिका आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चंद्रपुर के लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए चंद्रपुर शहर महानगरपालिका अंतर्गत कार्यरत कायम स्वरूपी तथा ठेका सफाई कामगारों के काम का समय सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक करने की मांग का उल्लेख किया गया है। बता दे कि चंद्रपुर का वर्तमान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है, जो कि राज्य में सर्वाधिक तापमान के रूप में आंका गय |
ऐसे गर्म वातावरण में चिलचिलाती गर्मी दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है, ऐसे में भी चंद्रपुर शहर महानगरपालिका में कार्यरत सफाईकर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उक्त कर्मचारीयो को महानगरपालिका दुवारा किसी भी प्रकार की सुरक्षा साहित्य उपलब्ध कराए बिना उनसे वर्तमान समय मे निर्धारित समय सीमा में कार्य करवा रही है। और उक्त कर्मचारियों को महानगरपालिका प्रशासन द्वारा कोई भी अतिरिक्त लाभ/ देय नही दिया जा रहा है फिर भी भीषण गर्मी में सफाईकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। चूंकि चंद्रपुर का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस है, इसलिए सफाईकर्मियों की सेहत पर इस तापमान के विपरीत असर होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। अत: सुरक्षा एवं मानवता की दृष्टि से स्थायी सफाई कर्मी एवं ठेका सफाई कर्मी के सम्बंध में उक्त बातों को संज्ञान में रखते हुए सफाई कामगारों के ड्यूटी का समय सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक किये जाने की मांग उक्त ज्ञापन के माध्यम से की गयी।
निवेदन देते समय जिलाध्यक्ष मोहनीश पापा मलिक के साथ अखिल महाराष्ट्र सफाई कर्मचारी संघटना के पदाधिकारि व सदस्य उपस्थित थे।

