डि. एस. ख्वाजा, जिला प्रतिनिधि, चंद्रपुर :- चंद्रपुर /-
श्री मुनीम सिडाम नवभारत कन्या विद्यालय, मुल में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। सिडाम का 2017 में एक गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। कानून के अनुसार श्री. मुनीम सिडाम के बेटे को अनुकंपा के आधार पर सेवा में शामिल किया जाना चाहिए था। लेकिन आज छह सात वर्षों कब बाद भी स्कूल प्रबंधन समिति से गुहार लगाने के बाद भी उक्त परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। घर के कमाऊ सदस्यों के चले जाने से परिवार का बुरा हाल है। इसके लिए श्रीमती हर्षकला मुनीम सिडाम ने 1 मई 2023 से नवभारत कन्या विद्यालय के प्रांगण में आमरण अनशन शुरू किया है। इस ओर सरकार, प्रशासन और स्कूल प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। पांचवें दिन भी उनके उपोषण पर ध्यान/ दखल नहीं दिया गया है।

आदिजन चेतनेचा जागर के अध्यक्ष अशोक तुमराम ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का ओर ध्यान नही दिया गया तथा उनके बच्चे को अनुकंपा के आधार पर सेवा में समायोजित नहीं किया गया तो भविष्य में आदिवासी समुदाय द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।