नागपुर। सावित्री प्रबोधिनी मंच की ओर से ठंड से बचाव करने निराधार वृद्ध , खुले में निवारा करनेवाले, बे-सहारा लोगों को हर साल की तरह इस साल भी कंबल वितरित कर मानवता का परिचय दिया। हालही में उत्तर नागपुर स्थित येथील नालंदा वृद्धाश्रम रानी दुर्गावती नगर व बौध्दिवृक्ष वृध्दाश्रम धम्मदीप नगर स्थित निराधार वृध्दों को करीब 50 कंबल वितरित किया गया। बता दें कि इन वृध्दाश्रम में अनेक शमूलभूत सुविधाओं का अभाव होने से आश्रितों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वृध्दाश्रम के संचालक यहां रह रहे लोगों की देखभाल कर रहे हैं। उनकी मदद करने के इरादे से सावित्री प्रबोधिनी मंच की महिलाओं ने स्वखर्च से मदद का सिलसिला अनेकों वर्षों से चला रहे हैं। उसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए यह उपक्रम चलाया गया है। कार्यक्रमा की मुख्यसंयोजिका सौ.पूजा भस्मे के मार्गदर्शन में राजेश्री बागडे, किशोरी वैरागडे, बिंदू वासनिक, निलिमा चहारे, कल्पना गायकवाड, रोशनी वैरागडे,मेघा नारनवरे, छाया पाटील, आशा गजभिये,संध्या बोरकर, वंदना काटकर ,मंदा गायकवाड,संगीता वासनिक, पुष्पाताई शेंडे, विद्या मून, माधुरी पाटील,दीपा थुलकर, प्रियंका सातकर आदि ने मिलकर यह कार्यक्रम को सफल बनाया है।