नागपुर। 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती अवसर पर शहर में इंदोरा मैदान में विशाल सभा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर बसपा के केंद्रिय कोआरडीनेटर राजाराम ने अपने भाषण में बताया कि महाराष्ट्र में फुले शाहू आंबेडकर के आंदोलन को सफल बनाने में आज कांशीराम जयंती से प्रण लेना है। जिस तरह से यूपी में फुले शाहू आंबेडकर की विचारधारा के आधार पर बहनजी ने सरकार बनाई उसी आधार पर महाराष्ट्र में भी सरकार बनाई जाएगी।प्रदेश अध्यक्ष सुनील डोंगरे ने सभा को सफल बनाने के लिए नागपुर से सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। तथा उन्होंने सभी नये व पुराने कार्यकर्ताओं को आंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। यह जनसैलाब कांशीराम के आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं से भरा है। यह रैली विश्वास बनाओं रैली है। सभी ने कांशीराम को मानते हुए सभी ने उनका आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा,हमें अपना संगठन बनाकर सत्ता काबिज करने की बात कही। महाराष्ट्र में हमें अपने आप पर विश्वास पैदा करने आवश्यकता है, तभी यहां पर हम सत्ता पर आ सकते हैं। कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने की बात जनता से की। आरक्षण के मामले में कांग्रेस पर विश्वास नहीं करने की सलाह भी उन्होने दी। प्रदेश में हमारा शासन होगा यह भी दावा उन्होने किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष संतोष शिंदे,महासचिव हुगलेश चलवादी,महासचिव मोहन राईकवार,महासचिव पृथ्वी शेंडे, महासचिव नागोराव जयकर, महासचिव मंगेश ठाकरे, प्रदेश सदस्य रामकृष्ण जाधव,संजीव सदाफुले,किरण अल्हाट,अप्पासाहेब लोकरे,रामसुमेर जैसवार,अमरावती जिला अध्यक्ष अजय गोंडाणे, गडचिरोली मेश्नाम,अनिरुद्ध रणवीर,अब्दुल रौम,युवराज जगने,एड साहेबराव सिरसाठ,जितेंद्र घोडेस्वार के अलावा मैदान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपास्थित रहे। सभा का संचालन नागपुर जिला अध्यक्ष योगेश लांजेवार व प्रास्ताविक प्रदेश महासचिव पृथ्वी शेंडे व आभार प्रदर्शन डा मोहन राईकवार ने माना।