Friday, May 23, 2025
Homeनागपूरन्यूट्रीसवैग साड़ी वॉकथान सीजन-3 का आयोजन संपन्न

न्यूट्रीसवैग साड़ी वॉकथान सीजन-3 का आयोजन संपन्न

विदर्भ प्रिंट,नागपुर। न्यूट्रीसवैग नाम से डाइटीशियन समूह की संस्था नागपुर में कार्यरत हैं जो नागपुर के नागरिकों एवम् विशेषरूप से महिलाओं के आहार, पोषण, खानपान, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की जनजागृति पर निरंतर कार्यक्रम का आयोजन करती रहती हैं। इसी कड़ी में न्यूट्रीसवैग ने महिला दिवस के औचित्य को ध्यान में रख महिला सम्मान, स्वास्थ्य, व भारतीय परंपरा का मिलजुला रूप में अदभुत संगम कर महिलाओं के लिये दिनांक 23 मार्च 2025 को सुबह 7.00 बजे जापानी गार्डन चौक, सिविल लाइन, नागपुर में साड़ी वॉकथान समारोह का आयोजन किया था।

इस समारोह की प्रमुख आयोजक डाइटीशियन रश्मि मुरारकर लोबो तथा डाइटीशियन निकिता पाटिल रामटेके थे। इसमें WCL का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। वॉकथान का उद्घाटन मिसेज यूनिवर्स जोया शेख व विशिष्ट अतिथि डॉ हर्षा झरिया (एडमिन हेड, LAD कॉलेज) ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर WCL के जनरल मैनेजर श्री भाल विशेष अथिति के तौर पर उपस्थित हुए।

पैदल चाल (वॉकथान) 3 कि मी रखा गया था जिसमें उम्र का बंधन न होने से 7 साल की बच्ची से लेकर 86 साल की वयस्क महिलाओं ने भी इसमें बढ़चढ़ कर सम्मिलित होकर अपने शारीरिक सेहतमंद होने का सबूत दिया। सभी प्रतिभागी महिलाएं सुबह ही साड़ी में सुसज्जित होकर, सजधज कर पधारी थी।सभी प्रतिभागी महिलाओं ने उत्साहित होकर, जोश में 3 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी दौड़ पूरी की।

वॉकथान की शीर्ष दस विजेताओं का चयन ऐड नलिन मजीठिया ने कर उन्हें ट्राफी, पदक, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसमें विशेष प्रतिभागी के तहत साड़ी क्वीन, साड़ी फिट, सर्वश्रेष्ठ परिधान, सबसे बड़ा सक्रिय समूह आदि को विशेष पुरस्कारों से डॉ हर्षा झरिया व मिसेज जोया शेख ने विजेताओं को सम्मानित किया।

इस मौके पर महिलाओं के लिये निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिबीर में HB, ब्लड, ग्लूकोज और HBA1c जांच की गईं। वॉकथान से पूर्व जुंबा ट्रेनर जिम एलिस्टर एंथोनी ने सभी महिलाओं को वॉर्मअप करवाया। लाफ्टर क्लब के श्री किशोर ठुठेजा ने सभी को हंसाकर मनोरंजन किया। प्रतिभागियों के सेहत के लिये नाश्ते व पानी की व्यवस्था की गई थी।

इस मौके पर कई प्रमुख व्यक्तित्व समारोह में शामिल हुए जिसमें डॉ हिना, डॉ कल्याणी, डाइटीशियन शिरीन, डाइटीशियन प्रणाली, डाइटीशियन लक्ष्मी, आकाश काटोले, पूजा श्रीवास्तव, उदय टेकाडे, संजीव सिंह, संतोष मखीजा, पूनम मुरारकर, राहुल राउत, राहुल नथानी, तुषार पांडे, अविनाश रामटेके, सूरज रोडगे थे। समारोह का संचालन अपनी मधुर वाणी में श्रीमती कविता शाह ने किया।

समारोह के सफलतार्थ सभी ने अथक प्रयास किये।

न्यूट्रीसवैग साड़ी वॉकथान के सफल आयोजन से महिलाओं को प्रेरित कर उनके स्वास्थ्य, सक्रिय सहभाग, स्वनिर्भर बनने, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संदेश प्रचारित किया गया।

RELATED ARTICLES

चंद्रपुर में भी कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र

चंद्रपुर। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संगठन है और भारत के संविधान ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए इस संगठन की स्थापना की...

Yotube

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Recent News

Most Popular

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

Recent Comments

Contact