Friday, May 23, 2025
Homeनागपूरसमाज की नवउद्योजिका देंगी नई दिशा

समाज की नवउद्योजिका देंगी नई दिशा

विदर्भ प्रिंट,नागपुर। चेंज अवर कम्युनिटी स्टेट्स संस्था के संस्थापक सदस्यों ने जिस उद्देश्यपूर्ति हेतु इसको निर्मित किया था आज उस उद्देश्यपूर्ति में एक कदम कामयाबी की ओर बढ़ाया गया। संस्थापकों ने बौद्ध समाज के प्रत्येक परिवार में व्यवसायिक निर्माण करने का संकल्प लेकर प्रथम एक व्यवसायिक मार्गदर्शन शिबीर व प्रदर्शनी का 02 फ़रवरी 2025 को इंदौरा बुद्ध विहार, नागपुर में सफलता पूर्वक आयोजन किया था। इसी मार्गदर्शन शिबीर में उपस्थित मा रंजना आकाश बोरकर ने उत्साहित होकर व्यवसाय करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्हें व्यक्तिगत स्तरपर व्यवसाय संबंधित जानकारी देकर डॉ बाबासाहेब आंबेडकरजी कॉन्क्लेव प्रदर्शनी में मुफ्त में स्टॉल उपलब्ध कराया गया था जिससे बोरकर परिवार का उत्साह द्विगुणित हुआ व उन्होंने व्यवसाय करने का अपना मन मजबूत कर लिया। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए उन्होंने कुछ रकम इकठ्ठा कर गर्मी के सीजन में बनने वाले पापड़, मूंगबड़ी, सेवई, कुरवडी और दिवाली में बनने वाले फ़रसान बनाने की जानकारी लेकर पुणे व नागपुर से मशनरीज खरीदी की। संस्था की ओर से मदद कर उनके फर्म आई इंदु गृहउद्योग नाम से डॉक्यूमेंट बनाकर दिये।

दिनांक 01 अप्रैल 2025 को शाम में आई इंदु गृहउद्योग फर्म का विधिवत मान्यवरों के हस्ते फीता काटकर हर्षित वातावरण में उदघाटन किया गया।

इस अवसर पर मा राहुल गेडामकर, मा निलेश नाखले, मा गोटे, मा पूजा नाखले व कुछ अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
इस अवसर पर आई इंदु गृहउद्योग की प्रोपराइटर मा रंजना आकाश बोरकर ने अपने मनोगत व्यक्त करते हुए व्यवसाय शुरू करने व चेंज अवर कम्युनिटी स्टेट्स संस्था द्वारा प्राप्त मदद का आभार जताया। संस्था की ओर से मा सुमेद फुलझेले व मा सूरज रोडगे ने उपस्थितों को संस्था का उद्वेश्य बताकर नवउद्योजिका द्वारा निर्मित प्रॉडक्ट की 80% विक्रय करने का आश्वासन दिया। मा राहुल गेडामकर ने बौद्ध समाज की खरीदी शक्ति का उपयोग कर अपनी इकोनॉमी निर्माण करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर चेंज अवर कम्युनिटी स्टेट्स संस्था द्वारा आई इंदु गृहउद्योग की प्रोपाइटर मा रंजना आकाश बोरकर को व्यवसाय वृद्धि की मंगल कामना करते हुए प्रमाणपत्र देकर सम्मानीत किया। मा पूजा नाख़ले ने बुद्ध और उनका धम्म पुस्तक की प्रति भेंट देकर उनके व्यवसाय वृद्धि की सदिच्छा व्यक्त कर उनके बनाए हुए प्रॉडक्ट भी खरीदे।
इस मौके पर चेंज अवर कम्युनिटी स्टेट्स संस्था के सदस्य मा कमलेश बावनगड़े, मा संजय मेश्राम, मा ऋतुजा मुंघाटे, मा अनुष्का मुंघाटे व उनकी माताजी मौजूद थी।
इस तरह चेंज अवर कम्युनिटी स्टेट्स संस्था अपने उद्वेश्य के अनुसार एक एक कदम कामयाबी की ओर बढ़ाते हुये कदमताल कर रही हैं। भविष्य में ओर इसी प्रकार से नवउद्योजक खड़े करने की दिशा में संस्था के प्रयास चल रहे हैं।
🙏💐🙏

RELATED ARTICLES

चंद्रपुर में भी कांग्रेस चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र

चंद्रपुर। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संगठन है और भारत के संविधान ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए इस संगठन की स्थापना की...

Yotube

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_img

Recent News

Most Popular

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

अब्बुमियां ने एनआईटी के साथ साठगांठ कर बेच डाली जमीन

अठहरा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज विदर्भ प्रिंट, नागपुर। शहर का विकास जिस तेजी से बढ़ता जा रहा है,उतनी ही तेज गति...

Recent Comments

Contact